शनिवार, मार्च 7, 2026
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
इंग्लिश
उर्दू
विज़न मुस्लिम टुडे
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
विज़न मुस्लिम टुडे
No Result
View All Result
Home Uncategorized

सीएम केजरीवाल दलित समाज के साथ हैं, एमसीडी को 938 करोड़ रुपए देकर साबित कर दिया : राखी बिड़लान

मुस्लिम टुडे by मुस्लिम टुडे
जनवरी 15, 2021
in Uncategorized
0 0
0
सीएम केजरीवाल दलित समाज के साथ हैं, एमसीडी को 938 करोड़ रुपए देकर साबित कर दिया : राखी बिड़लान
0
SHARES
26
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी की विधायक राखी बिड़लान ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दलित समाज के साथ हैं, उन्होंने सफाई कर्मचारियों को वेतन देने के लिए एमसीडी को 938 करोड़ रुपए देकर एक बार फिर साबित की।

एमसीडी में भाजपा लाख भ्रष्टाचार और राजनीति कर ले, लेकिन आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार और मुख्यमंत्री हमेशा दलितों के साथ थे और रहेंगे। वाल्मीकि समाज आगामी चुनाव में भाजपा के शासन से एमसीडी को मुक्त करेगा और एमसीडी में आम आदमी पार्टी की एक ईमानदार सरकार स्थापित करेगा।

‘आप’ विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि एमसीडी में सत्तासीन भाजपा नेताओं के पास भ्रष्टाचार करने के लिए पैसे हैं, लेकिन दिल्ली की साफ-सफाई करने वाले वाल्मीकि समाज के सफाई कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसे नहीं हैं। आम आदमी पार्टी भाजपा से मांग करती है कि वो सफाई कर्मचारियों के वेतन के पैसे को भी न खा जा जाए।

यह पैसा उनके खाते में भेज दे, ताकि उनके घर का चूल्हा जल सके। सीएम अरविंद केजरीवाल ने सफाई कर्मचारियों के दर्द को समझा और वेतन के लिए एमसीडी को 938 करोड़ रुपए दिए, इसके लिए हम सभी उनका आभार प्रकट करते हैं।

पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि पिछले 14 सालों से भारतीय जनता पार्टी की एमसीडी में सरकार है। भाजपा शासित एमसीडी इन 14 सालों में देश का सबसे भ्रष्ट विभाग बन चुका है।

दिल्ली के अंदर उत्तरी नगर निगम के सफाई कर्मचारी तनख्वाह को लेकर में हड़ताल पर थे। क्योंकि उन्हें तीन-चार महीनों से तनख्वाह नहीं मिल पाई थी। सफाई कर्मचारी काफी परेशान थे, क्योंकि बच्चों की ट्यूशन फीस नहीं दे पा रहे थे और घर का खर्चा नहीं चल पा रहा था।

ये भी पढ़ें : किसान आंदोलन : ‘सरकार 100 बार भी बुलाएगी तो हम जाएंगे : किसान नेता

सफाई कर्मचारी किस मुश्किल स्थिति से गुजर रहे थे, वह खुद इस बात को जानते हैं। उन्हें अपना घर चलाना दूभर हो रहा था। दिल्ली की सड़कों की सफाई जिम्मेदारी उनके कंधों पर होती है।

दिल्ली में जब सफाई कर्मचारी हड़ताल करते हैं, तो गंदगी का बुरा हाल हो जाता है। बेहद दुख की बात है कि सफाई कर्मचारियों की तनख्वाह देने के लिए भाजपा वालों के पास पैसे नहीं है, लेकिन भ्रष्टाचार करने, 2500 करोड़ रुपए खाने और लेंटर में दलाली करने के लिए पैसे हैं।

दिल्ली की सड़कों को सफाई कर्मचारी सुबह 7 बजे उठकर साफ करते हैं, उनको तनख्वाह देने के लिए भाजपा के पास पैसे नहीं है। भारतीय जनता पार्टी की यह किस प्रकार की मानसिकता हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी पिछले तीन-चार दिनों से हड़ताल पर चल रहे थे। सफाई कर्मचारियों की दिक्कतों को देखते हुए हमारे साथी विधायकों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर निवेदन किया कि मुख्यमंत्री भाजपा ने पिछले 14 सालों से सिर्फ सफाई कर्मचारियों के शोषण करने का काम किया है।

सफाई कर्मचारियों के लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है। इसके कारण वे हड़ताल पर हैं। सफाई कर्मचारी किस स्थिति से गुजर रहे हैं, यह दर्द भाजपा वालों को नजर नहीं आता है। दिल्ली में नगर निगम का चुनाव पास है और भाजपा सफाई कर्मचारियों को परेशान करना चाहती है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हमारी बात को सुना और इन लोगों को 938 करोड रुपए दिए। मैं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी का धन्यवाद देना चाहता हूं कि वे हर वक्त सफाई कर्मचारी और वाल्मीकि समाज के लोगों के साथ हमेशा खड़े होते हैं।

ADVERTISEMENT

उनके दुख-दर्द में उनका बेटा बनकर सेवा करने का काम करते हैं। सफाई कर्मचारियों को तनख्वाह देने की जिम्मेदारी भाजपा शासित एमसीडी की थी, जिनके यहां सफाई कर्मचारी नौकरी करते हैं।

भाजपा ने जब उनकी तनख्वाह नहीं दी, तो सफाई कर्मचारी कर्मचारियों के दर्द को समझते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी ने 938 करोड रुपए एमसीडी को दिए हैं। अब जाकर मुझे लगता है कि हमारे सफाई कर्मचारी भाइयों को को तनख्वाह मिल पाएगी।

कुलदीप कुमार ने कहा कि मैं भाजपा वालों से विनती करना चाहता हूं कि 2500 करोड़ रुपए की तरह इन पैसों को ठेकेदारों को मत दे देना। सफाई कर्मचारी गरीब और दलित समाज के लोग हैं।

ये भी पढ़ें : Sapna Choudhary ने बेटे के नाम को रखा है बेहद सीक्रेट

यह हमारा परिवार है, तो इनके साथ इस तरह का धोखा मत करना। यह पैसा इनके खातों में पहुंचा देना, ताकि उनके घर का चूल्हा जल सके और बच्चों की ट्यूशन की फीस दी जा सके। हम माननीय मुख्यमंत्री का बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने हमारी बातों को माना है।

सफाई कर्मचारियों के संगठनों से भी हमारी बात हुई है। उनका कहना है कि उन्हें पता है कि भाजपा के लोग हमारे पैसे को खा चुके हैं। लेकिन हमारे पास आखिरी उम्मीद है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी हमें कुछ पैसा दे.

ताकि हमारी तनख्वाह में मिल सके। ऐसे में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी का धन्यवाद देना चाहता हूं कि वे हमेशा इस दुख की घड़ी में भी गरीब और दलित समाज के लोगों के लिए खड़े रहते हैं। बस अब भाजपा वालों से निवेदन है कि इस पैसे को मत खा लेना। इनकी तनख्वाह सफाई कर्मचारियों खातों में दे देना।

‘आप’ विधायक एवं दिल्ली विधानसभा उपाध्यक्ष राखी बिड़लान ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी का मैं तहे दिल से धन्यवाद और आभार प्रकट करती हूं। उन्होंने मेरे वाल्मीकि समाज और तमाम सफाई कर्मचारियों की समस्या को देखते हुए तुरंत प्रभाव से 938 करोड रुपए देने का फैसला लिया।

सफाई कर्मचारियों की आर्थिक हालत चरमरा रही थी, उसको दूर करने के लिए यह पैसा दिया है। पूरे समाज और सफाई कर्मचारियों की ओर से मैं उनका बहुत-बहुत आभार प्रकट करती हूं। भाजपा को कहना चाहती हू कि आप इस पैसे की बंदरबांट मत कर लेना।

इस पैसे पर अपनी भ्रष्टाचारी निगाहें डालते हुए ठेकेदारों को मत दे देना। भाजपा के नेताओं के घरों को भरने की कोशिश मत कीजिएगा।

राखी बिड़लान ने कहा कि बीते दिनों के अंदर सफाई कर्मचारियों और सफाई संगठनों से बातचीत करते हुए उन लोगों के दुख को समझा है। सफाई कर्मचारी मानते हैं कि अगर भाजपा शासित एमसीडी के अंदर भ्रष्टाचार न हो, तो वाल्मीकि समाज के लोगों को मानसिक और आर्थिक शोषण के अत्याचार से मुक्ति मिल सकती है।

सफाई कर्मचारीयों ने इस बात को कहा कि हम लोग समय आने पर 14 साल से एमसीडी में बैठी भ्रष्ठ भाजपा को सबक सिखाएंगे। भाजपा को आने वाले समय के अंदर एमसीडी में से जड़ से उखाड़ देंगे।

भाजपा शासित एमसीडी के नुमाइंदों, अधिकारियों को कहना चाहती हूं कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी न सिर्फ कहती है कि वह दलितों के साथ खड़ी है, बल्कि समय-समय पर साबित करके भी दिखाया है।

भाजपा जब-जब दिल्ली में हमारे दलित, वाल्मीकि समाज को हाशिए पर लाने की कोशिश की है, तब-तब आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उनके साथ खड़े होते हैं।

भाजपा शासित एमसीडी सफाई कर्मचारियों से अपना राजनीतिक द्वेष निकालने की कोशिश करती है। दिल्ली के बेटे होने के साथ-साथ अरविंद केजरीवाल दलितों के हितेषी हैं और उनके साथ खड़े हैं। वाल्मीकि समाज के साथ तन मन धन के साथ हैं। आम आदमी पार्टी हमेशा सफाई कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलती है।

हमने आज एक बार फिर से यह साबित किया है। भाजपा शासित एमसीडी सफाई कर्मचारियों के साथ लाख भ्रष्टाचार और राजनीति कर ले, लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हमेशा हमारे दलित परिवारों के साथ खड़े हैं और खड़े रहेंगे।

उनको प्रताड़ित नहीं होने देंगे। इस कड़ी में सफाई कर्मचारियों को अरविंद केजरीवाल जी ने 938 करोड रुपए का एक विशेष पैकेज दिया है।

राखी बिड़लान ने कहा कि मैं तमाम सफाई कर्मचारी भाई-बहनों और संगठनों से कहना चाहती हूं कि आप लोग भी इस रुपए पर पैनी नजर बनाकर रखें, ताकि 938 करोड रुपए की एक-एक पाई सफाई कर्मचारियों को तनख्वाह के रूप में मिले सके।

उनको भविष्य की तनख्वाह के रूप में मिल सके। भाजपा नेताओं के घर को भरने के रूप में इसका उपयोग न हो। किसी ठेकेदारों को भुगतान कर पैसे का दुरुपयोग न हो जाए। मैं आज एक बार फिर से तमाम सफाई कर्मचारियों और वाल्मीकि समाज की तरफ से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी का धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने हमारे सिर से इतना बड़ा मानसिक और आर्थिक बोझ उतारने के लिए इतना बड़ा कदम उठाया है।

इस बात का पूरा विश्वास है कि आम आदमी पार्टी जिस प्रकार से दलित समाज और वाल्मीकि समाज के साथ खड़ी है, उसी तरीके से आने वाले समय में वाल्मीकि समाज इस भ्रष्ट भाजपा शासित एमसीडी को उखाड़ने के लिए खड़ा होगा। भाजपा के शासन से एमसीडी को मुक्त करेगा और एक ईमानदार सरकार एमसीडी के अंदर स्थापित करेगा, ताकि कर्मचारियों को समय पर तनख्वाह मिले।

उनका भविष्य सुरक्षित हो और उनकी नौकरियां सुरक्षित हों। उनको 10 तारीख से पहले तनख्वाह मिले। सफाई कर्मचारियों को अपनी सैलरी के लिए धरने प्रदर्शन न करने पड़े। इसके लिए समय आने पर एमसीडी से भ्रष्ट भाजपा को हटाकर और आम आदमी पार्टी की सरकार स्थापित होगी। यह सफाई कर्मचारियों और संगठन के लोगों की तरफ से कल रात से लगातार विश्वास जताया जा रहा है।

मुझे पूरा विश्वास है दिल्ली सरकार से मिले एक-एक पैसे पर सफाई कर्मचारी और यूनियन के लोग नजर रखेंगे।, तभी एक-एक पैसा सफाई कर्मचारियों के हित में उनके खातों में जाएगा।

Previous Post

बहुप्रतीक्षित पोलिटिकल ड्रामा ‘तांडव’ को जनता से मिला थम्स-अप !

Next Post

कंगाल हो चुकी एमसीडी कर्मचारियों को वेतन देने की स्थिति में नहीं है : आतिशी

Next Post
कंगाल हो चुकी एमसीडी कर्मचारियों को वेतन देने की स्थिति में नहीं है : आतिशी

कंगाल हो चुकी एमसीडी कर्मचारियों को वेतन देने की स्थिति में नहीं है : आतिशी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024

Our channel

https://www.youtube.com/watch?v=QnB3waJ7Awg
  • Trending
  • Comments
  • Latest
50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

अगस्त 15, 2018
बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

सितम्बर 11, 2019
सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

मार्च 2, 2021
इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

दिसम्बर 14, 2021
मोदी सरकार अपने चहेते उद्यगपतियों के लिए एक लाख करोड़ बैंकों में डाल रही है!

आज़ादी के बाद से अयोध्या का इतिहास झूठ से रचा गया है: रवीश कुमार

528
महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

13
ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

11
काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

10
जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 17, 2024
Currently Playing

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

Uncategorized
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

टैग्स

#aamAadmiParty (21) #AamAdmiParty (28) #AAP (39) #adeshGupta (15) #BjpDelhi (38) #BJP Government (127) #BOLLYWOOD (40) #Congress (123) #Covid19 (14) #delhi (203) #delhinews (17) #JamiaMilliaIslamia (19) #KEJRIVAL (16) #kisan andolan (18) #Maharashtra (42) #modi (62) #mumbai (21) #newstoday (33) #PM Modi (115) #PriyankaGandhivadra #CongressParty #RahulGandhi (25) #Rahul Gandhi (39) #yogi (13) AMERICA (14) Amit Shah (18) ARVIND KEJRIVAL (41) Bihar (46) BJP (165) coronavirus (156) Hindi News (447) India (418) Kejriwal (20) Politics (47) Ravish Kumar (15) RSS (26) Supreme Court (16) Uttar Pradesh (55) Yogi Adityanath (47) Yogi Govt (16) अखिलेश यादव (20) अमित शाह (13) उत्तर प्रदेश (95) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (15) बीजेपी (19) भाजपा (23) राहुल गांधी (17)

हमारे बारे में

विजन मुस्लिम आज वर्तमान में एक राजनीतिक पत्रिका और एम टी मीडिया वेंचर्स के एक पोर्टल, वैश्विक समाचार और हमारे अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू प्रकाशनों में मौजूदा मामलों के साथ काम कर रहा है।

श्रेणियां

  • Uncategorized (125)
  • अन्य विषय (70)
  • अर्थव्यवस्था (53)
  • इतिहास (13)
  • खेल (531)
  • देश (4,002)
  • प्रौद्योगिकी (17)
  • फैक्ट चेक (2)
  • भारतीय (3,704)
  • भारतीय मुस्लिम (189)
  • मनोरंजन (247)
  • मुद्दे (182)
  • मुस्लिम दुनिया (142)
  • राजनीति (4,111)
  • विदेश (321)
  • वीडियो (4)
  • शिक्षा (44)
  • संपादकीय (84)
  • संस्कृति (9)
  • साक्षात्कार (12)
  • सिनेमा (67)
  • स्तंभ (174)
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति

© 2021 Muslim Today

No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा

© 2021 Muslim Today

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist