रविवार, मार्च 8, 2026
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
इंग्लिश
उर्दू
विज़न मुस्लिम टुडे
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
विज़न मुस्लिम टुडे
No Result
View All Result
Home देश

भाजपा के गुंडों ने कहा कि देश के किसान का पक्ष लेना बंद करो, लेकिन हम डरने वाले नहीं : राघव चड्ढा

मुस्लिम टुडे by मुस्लिम टुडे
दिसम्बर 24, 2020
in देश, भारतीय, राजनीति
0 0
0
भाजपा के गुंडों ने कहा कि देश के किसान का पक्ष लेना बंद करो, लेकिन हम डरने वाले नहीं : राघव चड्ढा
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : राघव चड्ढा ने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड कार्यालय में भाजपा के गुंडों ने तोड़फोड़ की, सीएम अरविंद केजरीवाल और ‘आप’ नेताओं की ओर से किसानों का समर्थन करने के कारण यह हमला हुआ।

सीएम केजरीवाल को घर में नजरबंद करने और उप मुख्यमंत्री के घर पर हमला करने के बाद डीजेबी कार्यालय में तोड़फोड़ की गई। इस दौरान बीजेपी के गुंडों ने महिला कर्मचारियों के साथ हाथापाई की।

भाजपा ने हमला इसलिए किया क्योंकि केजरीवाल ने दिल्ली में किसानों को कैद करने के लिए 9 जेल बनाने के केंद्र सरकार के प्रस्ताव को खारिज कर दिया। दिल्ली विधानसभा के अंदर तीनों कृषि कानूनों को फाड़ दिया।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने फोन पर मुझसे कहा कि आखिरी सांस तक हम किसानों की लड़ाई लड़ेंगे। किसानों की तीनों किसान विरोधी कानूनों को वापस लेने की मांग का समर्थन करेंगे।

ये भी पढ़ें :  BCCI की AGM से पहले बड़ा फैसला, जनरल मैनेजर केवीपी राव को बोर्ड छोड़ने के लिए कहा

चड्ढा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और उनके गुंडों ने झंडेवाला स्थित दिल्ली जल बोर्ड के मुख्यालय पर आज हमला बोला है। भाजपा के सैकड़ों नेता व गुंडे आज दिल्ली जल बोर्ड के मुख्यालय पर आए।

उन्होंने मुख्य दरवाजे फांद कर पूरी तरह से तोड़ दिया और अंदर घुस गए। सीधा अंदर घूसते हुए वो दिल्ली जल बोर्ड के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सेल पर आए, जहां पर मेरा कार्यालय है। वहां आकर उन्होंने पूरे रिसेप्शन क्षेत्र से लेकर उपाध्यक्ष सेल तक के तमाम दरवाजे, खिड़कियां ग्लास, पूरी तरीके से तोड़ दिए। पूरे ऑफिस को तोड़ दिया। वहां पर हमारे कंप्यूटर, प्रिंटर, गमले सब कुछ मौजूद था, वह सारे तोड़ दिए।

मेरे कमरे में अरविंद की तस्वीर लगी थी, उसे तोड़ दिया। मेरे पूरे कार्यालय को तोड़ फोड़ कर नष्ट कर दिया। स्टाफ को मारा और बुरी तरह से धमकाया। आप खुद दिल्ली जल बोर्ड के मेरे कार्यालय की तस्वीरें-वीडियो देख चुके हैं कि किस प्रकार से वहां भयानक हालात भारतीय जनता पार्टी के गुंडों ने बना दिए।

राघव चड्ढा ने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी और मेरे निजी स्टाफ के खून के निशान और बूंदे भी फर्श पर नजर आ रहे हैं। दिल्ली जल बोर्ड में कार्यरत लोगों को चोटें आयी हैं, लोगों को हमने प्राथमिक उपचार के लिए भेजा है। वहां पर दिल्ली जल बोर्ड की अपनी महिला सुरक्षा कर्मी और मेरे स्टाफ में काम करने वाली महिला कर्मियों पर हमले किए गए और बदतमीजी की गई। कुछ महिलाएं तो हमला समाप्त होने के एक घंटे बाद तक कमरे से बाहर नहीं आयीं।

क्योंकि भारतीय जनता पार्टी के नेता और उनके गुंडों के हुडदंग, तोड़ फोड़, गाली-गलौच और मार पिटाई से इतनी ज्यादा सहम गईं। मेरे कमरे में तोड़फोड़ मचाने के बाद बाहर आकर कहा कि राघव चड्ढा हम भारतीय जनता पार्टी के लोग तुम्हे एक सबक सिखाने आए हैं।

हम तुम्हें कहना चाहते हैं कि तुम्हारे मुख्यमंत्री केजरीवाल बहुत ज्यादा देश के किसान के हितैषी बन रहे हैं। किसानों के पक्ष में बहुत ज्यादा बातें रख रहे हैं। कभी मोदी के किसानों को कैद करने के लिए दिल्ली में 9 जेल बनाने के प्रस्ताव को नामंजूर कर देते हैं। कभी अरविंद केजरीवाल पूरी पार्टी को सेवादार की भूमिका में किसानों की सेवा में लगा देते हैं।

कभी तीन कानूनों को फाडकर इन कानूनों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराते हैं। राघव चड्ढा हम तुम्हें चेतावनी देने आए हैं कि अरविंद केजरीवाल और अपनी पूरी पार्टी को समझा दो कि किसानों के पक्ष में बात करना बंद करें। किसानों का हितैषी बनना बंद करें और किसानों की मांगों का समर्थन करना बंद करें।

ये भी पढ़ें : किसान आंदोलन : प्रियंका गांधी और अन्य कांग्रेस नेता हिरासत में, राहुल गांधी को मिली राष्ट्रपति भवन जाने की इजाजत

ऐसा नहीं करने पर जो हश्र आज हमने तुम्हारा, तुम्हारे कार्यालय और स्टाफ का किया है हश्र अब हम आने वाले समय में आम आदमी पार्टी के हर नेता का करेंगे।

भाजपा के गुंडों ने कहा कि आज से कुछ दिन पहले हमने अरविंद केजरीवाल के घर का घेराव किया। अरविंद केजरीवाल को हाउस अरेस्ट किया। उनके घर के बाहर डेरा जमाकर बैठ गए। उसके कुछ दिन बाद उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर हमला किया। भाजपा के कई गुंडे मनीष सिसोदिया के घर में घुस आए।

उनकी बीवी और बच्चे सब वहां मौजूद थे। उनके घर पर हमला बोला। इसी प्रकार से आज हम तुम्हारे कार्यालय पर हमला बोलने आए हैं। राघव चड्ढा अब हम तुम्हें सबक सिखाएंगे। तुम सबक सीख जाओ और अपने केजरीवाल को जाकर समझा देना कि किसानों के पक्ष लेना बंद करें। किसानों की सहायता करना बंद करे।

भाजपा के गुंडों ने कहा कि तुम लोग प्रधानमंत्री मोदी जी जैसा कह रहे हैं वैसे वैसे काम करो, नहीं तो आने वाले समय में इस प्रकार के जानलेवा हमले तुम लोगों पर और भी करेंगे। तुम्हारे सारे नेताओं पर हमले करेंगे। अभी तो हमले सिर्फ अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और राघव चड्ढा पर किए हैं।

आने वाले समय में तुम सब लोगों पर ऐसे जानलेवा हमले होंगे। तुम लोग सावधान हो जाओ। आज तुम्हें हम एक चेतावनी देने आए हैं। भाजपा के नेताओं ने शोर-शराबे के बीच मेरा नाम लेकर कहा कि अभी तुम पंजाब के सह प्रभारी बने हो। पंजाब की ओर देख रहे हो और किसानों की बात कर रहे हो।

तुम लोग भी संभल जाओ। किसानों की ज्यादा बातें मत करो और मत देखो। भाजपा के गुंडों ने मुझे खुले तौर पर जान से मारने की धमकी दी।

चड्ढा ने कहा कि मैं आपको यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि भारतीय जनता पार्टी के गुंडे चाहे जितना मर्जी हम पर हमला कर ले, हम लोग डरने वाले नहीं हैं। हम लोग उनकी तरह कायर नहीं है। इस हमले के बाद मैंने मुख्यमंत्री से बात की और फोन पर उन्हें पूरी सूचना दी। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने मुझे सिर्फ एक ही बात कही। अरविंद केजरीवाल जी ने कहा कि राघव हम सब अंतिम सांस तक देश के किसान के हकों की लड़ाई लड़ेंगे।

हम लोग अंतिम सांस तक देश के किसान के साथ खड़े रहेंगे। हम लोग अंतिम सांस तक इन तीनों काले कानून का विरोध करेंगे। मुख्यमंत्री जी ने यह साफ तौर पर मुझे कहा जो मैं आज सबके सामने रखना चाहता हूं। भाजपा हम लोगों का मनोबल तोड़ने की चाहे लाख कोशिश कर ले और भले हम लोगों पर शारीरिक रूप से हमला करवाए लेकिन हम लोग पीछे हटने वाले नहीं हैं।

हम लोग कायर नहीं हैं। हम लोग भाजपा की इन गीदड़ भभकियों से डरने वाले लोग नहीं हैं। हम देश के किसान के साथ खड़े हैं और देश के किसान के साथ सदैव खड़े रहेंगे।

ADVERTISEMENT

राघव चड्ढा ने कहा कि भाजपा के गुंडों ने जब हमपर हमला किया तो साफ तौर पर तीन चीजों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि तुम्हारे केजरीवाल ने किसानों को बंद करने के लिए दिल्ली के कोने कोने में 9 जेल बनाने के प्रस्ताव को खारिज किया।

इसलिए हम यह हमला कर रहे हैं। तुम्हारे केजरीवाल ने पूरी पार्टी, विधायक, मंत्रियों, सांसदों और कार्यकर्ताओं को सिंघु सीमा पर देश के किसान की सेवा करने के लिए उतार दिया। तुम लोग किसान के बड़े हितैषी बनते हो, इसलिए आज हम तुम पर हमला कर रहे हैं।

तुम्हारे केजरीवाल ने यह तीन काले कानून फाड़कर मोदी जी का अपमान किया है। इसलिए हम तुम पर यह हमला कर रहे हैं। भाजपा के गुंडों ने आज साफ तौर पर हमें कहा कि देश के किसान का पक्ष ना लें।

देश के किसान की सहायता ना करें और देश की किसान की हक की लड़ाई ना लड़ें। इसलिए आज भाजपा के गुंडे यह चेतावनी देने आए थे और जानलेवा हमला भाजपा के गुंडों ने किया है।

आम आदमी पार्टी के विधायक ने कहा कि मैं साफ तौर पर कहना चाहता हूं कि भाजपा के लोग हमारी हत्या भी करा सकते हैं। हम में से किसी की भी हत्या करा सकते हैं। लेकिन जैसा अरविंद केजरीवाल जी ने कहा कि हम अंतिम सांस तक देश के किसान के लिए लड़ाई लड़ते रहेंगे।

हमारी आखिरी सांस तक हमारे शरीर, मन से हर प्रकार से केवल देश के किसान के हक की लड़ाई लड़ेंगे। भारतीय जनता पार्टी के इन हमलों से डरने वाले नहीं हैं। मैं भाजपा के गुंडों को भाजपा के नेताओं को कहना चाहता हूं कि यह वह कान खोल कर सुन लें।

Previous Post

सीएम गहलोत ने नितिन गडकरी की जमकर की तारीफ, कही ये बड़ी बातें

Next Post

हरे कृष्ण, हरे-हरे! बीजेपी घरे-घरे : सुवेंदू अधिकारी

Next Post
हरे कृष्ण, हरे-हरे! बीजेपी घरे-घरे : सुवेंदू अधिकारी

हरे कृष्ण, हरे-हरे! बीजेपी घरे-घरे : सुवेंदू अधिकारी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024

Our channel

https://www.youtube.com/watch?v=QnB3waJ7Awg
  • Trending
  • Comments
  • Latest
50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

अगस्त 15, 2018
बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

सितम्बर 11, 2019
सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

मार्च 2, 2021
इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

दिसम्बर 14, 2021
मोदी सरकार अपने चहेते उद्यगपतियों के लिए एक लाख करोड़ बैंकों में डाल रही है!

आज़ादी के बाद से अयोध्या का इतिहास झूठ से रचा गया है: रवीश कुमार

528
महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

13
ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

11
काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

10
जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 17, 2024
Currently Playing

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

Uncategorized
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

टैग्स

#aamAadmiParty (21) #AamAdmiParty (28) #AAP (39) #adeshGupta (15) #BjpDelhi (38) #BJP Government (127) #BOLLYWOOD (40) #Congress (123) #Covid19 (14) #delhi (203) #delhinews (17) #JamiaMilliaIslamia (19) #KEJRIVAL (16) #kisan andolan (18) #Maharashtra (42) #modi (62) #mumbai (21) #newstoday (33) #PM Modi (115) #PriyankaGandhivadra #CongressParty #RahulGandhi (25) #Rahul Gandhi (39) #yogi (13) AMERICA (14) Amit Shah (18) ARVIND KEJRIVAL (41) Bihar (46) BJP (165) coronavirus (156) Hindi News (447) India (418) Kejriwal (20) Politics (47) Ravish Kumar (15) RSS (26) Supreme Court (16) Uttar Pradesh (55) Yogi Adityanath (47) Yogi Govt (16) अखिलेश यादव (20) अमित शाह (13) उत्तर प्रदेश (95) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (15) बीजेपी (19) भाजपा (23) राहुल गांधी (17)

हमारे बारे में

विजन मुस्लिम आज वर्तमान में एक राजनीतिक पत्रिका और एम टी मीडिया वेंचर्स के एक पोर्टल, वैश्विक समाचार और हमारे अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू प्रकाशनों में मौजूदा मामलों के साथ काम कर रहा है।

श्रेणियां

  • Uncategorized (125)
  • अन्य विषय (70)
  • अर्थव्यवस्था (53)
  • इतिहास (13)
  • खेल (531)
  • देश (4,002)
  • प्रौद्योगिकी (17)
  • फैक्ट चेक (2)
  • भारतीय (3,704)
  • भारतीय मुस्लिम (189)
  • मनोरंजन (247)
  • मुद्दे (182)
  • मुस्लिम दुनिया (142)
  • राजनीति (4,111)
  • विदेश (321)
  • वीडियो (4)
  • शिक्षा (44)
  • संपादकीय (84)
  • संस्कृति (9)
  • साक्षात्कार (12)
  • सिनेमा (67)
  • स्तंभ (174)
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति

© 2021 Muslim Today

No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा

© 2021 Muslim Today

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist