उत्तर प्रदेश: पिछले दिनों हुए राज्यसभा चुनाव के बाद एक बार फिर कई पूर्व सांसदों के साथ उनके समर्थकों ने सपाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा ज्वाइन किया। पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा।
सपाजवादी पार्टी ज्वाइन करने वाले नेताओं में बसपा के पूर्व सांसद कैलाश सिंह यादव, पूर्व सांसद मिर्ज़ापुर बाल कुमार पटेल पूर्व सांसद कैसर जहां, पूर्व विधायक राम सिंह पटेल, हरगांव सीतापुर, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, जस्मीन अंसारी, अशफाक ख़ान, अरविंद सिंह पटेल, आशीष मिश्रा, मोहम्मद अहमद, शत्रोहन प्रसाद वर्मा, राजेश प्रजापति, शामिल हुए।
ये भी पढ़ें: अर्नब गोस्वामी को जमानत देने से मुंबई हाई कोर्ट ने करा इनकार
इन नेताओं के ज्वाइनिंग से पहले अखिलेश यादव ने नोटबंदी पर आधारित दो किताबें दीपक पाण्डेय की लिखी मंदी के जनक और नरेन्द्र सिंह की किताब काला धन का विमोचन किया। अखिलेश यादव ने कहा कि मंदी ने व्यापारी, किसान, सभी लोगों के लिए काफी नुकसानदेह रहा।
जनता लाइन में खड़ी रही और बड़े उद्योगपति अपना खजाना भरते रहे। भाजपा ने जनता को धोखा दिया है। साथ ही 2022 में सपा सरकार की वापसी के भी दावे किए।
ये भी पढ़ें: इन दो मुस्लिम महिलाओं ने अमेरिका चुनाव में दर्ज की शानदार जीत, जानिए कौन है इल्हान उमर और राशिदा तालिब।
उत्तर प्रदेश की 7 विधानसभा सीटों पर हुए 3 नवंबर के उपचुनावों के नतीजे कल आएंगे। ओपिनियन पोल में भाजपा को 5 और सपा को दो सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले इसे योगी सरकार का सेमीफाइनल भी बताया जा रहा है।