अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्विटर हैंडल से ट्वीट करने वाली तीसरी महिला कश्मीर की आरिफा हैं। श्रीनगर की रहने वाली आरिफा ने बताया कि उन्होंने क्राफ्ट मैनेजमेंट किया है। उन्होंने बताया कि कैसे कभी कश्मीर की शान रही नमदा दस्तकारी दम तोड़ रही है।
आरिफा ने दस्तकारी को जिंदा करने की अपनी पहल के बारे में बताया और महिलाओं से नौकरी ढूंढने की जगह नौकरी देने के लिए आंट्रप्रन्योरशिप की तरफ बढ़ने की अपील की।
उनके मुताबिक, उन्हें फील्ड विजिट के लिए कारीगरों के घरों में ले जाया जाता था। तब उन्हें पता चला कि आज कारीगरों की हालत ऐसी क्यों है और नमदा दस्तकारी क्यों दम तोड़ रही है। उन्होंने बताया कि कारीगरों को उनके मेहनत की उचित मजदूरी नहीं मिलती है। इससे दस्तकारी को गहरा धक्का लगा।
ये भी पढ़ें : यस बैंक के डूबने पर आलोचना करें, मज़ाक़ नहीं: रवीश कुमार
आरिफा ने ठान लिया कि वह कश्मीर रहकर कश्मीर के लिए कुछ न कुछ जरूर करेंगी। फिर उन्होंने नमदा क्राफ्ट में दोबारा जान डालने की ठान ली है। नमदा ऊन युक्त दरी होती है।
उन्होंने बताया कि नमदा की महिला कारीगरों को हर दिन 50 रुपये मिलते थे। विदेशों में इसका निर्यात भी गिरकर 2% पर पहुंच गया है। आरिफा ने महिलाओं का एक समूह बनाया और नमदा को रिवाइव करने में जुट गईं है।
वह सात सालों से नमदा का अच्छा खासा बिजनस खड़ा कर चुकी हैं। उनका कहना है कि महिलाओं को जॉब ढूंढने की जगह आंट्रप्रन्योरशिप पर ध्यान देना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स महिलाओं को सौंप दिए हैं।
ये भी पढ़ें :कोरोना पर केजरीवाल ने की टास्क फोर्स के साथ बैठक, कहा- घबराने की जरूरत नहीं
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उन्होंने देशभर से सात प्रेरणदायी महिलाओं का चयन किया है जो बारी-बारी से ट्वीट कर रही हैं। पीएम के ट्विटर हैंडल से ट्वीट करने वाली महिला स्नेहा मोहन दास हैं। उनके बाद मालविका अय्यर और आरिफा ने #SheInspiresUs के साथ ट्वीट किया है।