एक ओर देश भर में नागरिकता कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। दूसरी ओर योगी के मंत्री सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वालों पर विवादित बयान दिया है। योगी सरकार में राज्यमंत्री रघुराज सिंह ने अलीगढ़ में आयोजित रैली में विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी, योगी के खिलाफ नारे लगाने वालों को जिंदा दफना दूंगा।
उन्होंने आगे धमकी देते हुए कहा कि देश में मोदी और प्रदेश में योगी बैठा है। सोच लो, बचोगे नहीं। पोटा में जाओगे, जमानत नहीं होगी। भविष्य के साथ खिलवाड़ मत करो।
असल में, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में सीएए, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ चलाए जा रहे छात्रों के आंदोलन पर निशाना साधा। इस आंदोलन के दौरान पीएम मोदी और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारे लगाए थे। प्रदर्शन में पीएम और सीएम के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाने पर राज्यमंत्री रघुराज सिंह ने कहा कि मोदी योगी के खिलाफ नारे लगाने वालों को जिंदा दफना दूंगा।
उन्होंने कहा कि संपत्ति सबकी है। अभी मनमोहन सिंह की सरकार नहीं है। पुराना तोड़ोगे तो नए का पैसा लेंगे। कोर्ट में जमानत नहीं होगी। भविष्य के साथ खिलवाड़ मत करों। देश में नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार है। उन्होंने नेहरू खानदान को लेकर भी कई विवादित बातें कही। जिस समय वह संबोधित कर रहे थे, उस समय तक उप मुख्यमंत्री मंच पर नहीं पहुंचे थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के मुसलमानों के हित में अनुच्छेद 370 एवं 35 ए को हटाया। तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाकर महिलाओं को आजादी दिलाई। नागरिकता कानून भी वैसा ही प्रयास है।
– सतीश गौतम, सांसद
उत्तर प्रदेश में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू होने के बाद योगी सरकार ने सोमवार को 6 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए। इसी कड़ी में एडीजी जोन प्रयागराज सुजीत पांडे लखनऊ के पहले पुलिस कमिश्नर बनाए गए हैं। वहीं आईजी जोन मेरठ आलोक सिंह नोएडा के पुलिस कमिश्नर बने हैं।