भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के चौके-छक्के पूरी दुनिया में मशहूर है। इसका प्रमाण हम कई मैचों में देख चुके हैं। धोनी ने कई बार भारत में हारी हुई बाजी भी जीत कर सम्मान दिलवाया है। आजकल आईपीएल का सीजन चल रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के ‘छक्के’ मैदान पर दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। आईपीएल के इस सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान धोनी का बल्ला हवा में खूब छक्के उड़ा रहा है।
उनके तूफानी छक्के दर्शकों की तालिया बटोरने में लगे हैं। अब महेंद्र सिंह धोनी ने खुद बतलाया है कि आखिर वो कैसे इतने लंबे-लंबे छक्के लगा लेते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के एक प्रोमोशनल इंवेट में महेंद्र सिंह धोनी अपनी टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ पहुंचे थे। इस दौरान शो में आए लोगों ने धोनी से कुछ सवाल पूछे। शो के दौरान एक शख्स ने धोनी से पूछा कि सर आप इतने लंबे-लंबे शॉट्स कैसे मारते हैं?
इस सवाल के जवाब में धोनी ने जो कहा, उसे सुनकर लोग खुद को ठहाके लगाने से रोक नहीं पाए।
धोनी ने कहा कि ‘आंख बंद करो, बल्ला ऊपर करो और भगवान का नाम लो, मार दो’। महेंद्र सिंह धोनी के इस मजाकिया जवाब को सुनकर वहां मौजूद लोग ठहाके लगाने लगे। काफी देर तक वहां से ठहाकों और तालियों की गूंज देर तक सुनाई देती रही।
इससे पहले इसी इवेंट के दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बड़ा खुलासा भी किया था। महेंद्र सिंह धोनी ने बतलाया था कि जब वो 12वीं कक्षा में थें तब उन्हें सबसे पहले प्यार हुआ था। उन्होंने बताया था की प्रियंका उनका पहला प्यार नहीं बल्कि सबसे पहले उनका दिल स्वाति के लिए धड़का था।