नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गए पहले टी20 मैच में बांग्लादेश की टीम ने आखिरकार भारत के खिलाफ पहली जीत हासिल कर इतिहास रच दिया।
अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट की ओर से दोनों टीमों के बीच खेला जा रहा यह मैच टी-20 प्रारूप का अब तक का 1000वां अंतर्राष्ट्रीय मैच था जिसमें बांग्लादेश की टीम ने भारत को 7 विकेट से हरा दिया। इससे पहले टी20 में बांग्लादेश की टीम का भारत के खिलाफ सूपड़ा साफ था और उसने लगातार 8 हार के बाद मुश्फिकुर रहीम के 60 रनों की पारी की बदौलत जीत दर्ज की।
भारत की ओर से शिखर धवन ने सबसे ज़्यादा 41 रनों का योगदान दिया लेकिन विराट कोहली की नामौजूदगी में मध्य क्रम का कोई बल्लेबाज़ टिक नहीं सका।
श्रेयस अय्यर 22 और ऋषभ पंत ने 27 रन बनाए। आख़िर में क्रुणाल पंड्या और वॉशिंगटन सुंदर ने तेज़ी से क्रमश: 15 और 14 रन जोड़े और भारत 148 रन बना सका।
दिल्ली सरकार वकीलों के इलाज का खर्च उठाएगी
लेकिन भारतीय टी-20 टीम का नौजवान गेंदबाज़ी अटैक ख़ास कमाल नहीं कर सका। मैच के हीरो रहे बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज़ मुशफ़िकुर रहीम ने 43 गेंदों में 60 रन बनाकर अपनी टीम की जीत पक्की कर दी। सौम्य सरकार ने 39 और मोहम्मद नईम ने 26 रनों का योगदान दिया।
रोहित ने धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा
बीबीसी के अनुसार रोहित भारत के लिए सबसे ज्यादा 99 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेलने वाले पुरुष खिलाड़ी बन गए। उन्होंने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। धोनी ने 98 मैच खेले थे। ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें, तो पाकिस्तान के शोएब मलिक ने सबसे ज्यादा 111 टी-20 खेले हैं।
सबसे ज्यादा टी-20 खेलने वाले पुरुष क्रिकेटर
खिलाड़ी | देश | मैच |
शोएब मलिक | पाकिस्तान | 111 |
शाहिद अफरीदी | पाकिस्तान | 99 |
रोहित शर्मा | भारत | 99 |
महेंद्र सिंह धोनी | भारत | 98 |