मुंबई: 21 अक्टूबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में टिकटों के बंटवारे से नाराज कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने गुरुवार को खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर करने के बाद एक बार फिर शुक्रवार को पार्टी के खिलाफ ‘मोर्चा’ खोला। शुक्रवार को निरुपम ने कहा कि कांग्रेस 3-4 सीटों को छोड़कर मुंबई की सभी सीटें हार जाएगी।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में बैठे लोगों में समझ की कमी है। पार्टी ने योग्य लोगों के साथ न्याय नहीं किया। संजय निरुपम टिकट बंटवारे से नाराज हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ जुड़े लोग साजिश रच रहे हैं।
निरुपम ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी से जुड़े लोगों को पार्टी में अलग-थलग किया जा रहा है। ऐसा ही चलता रहा तो वह लंबे समय तक कांग्रेस में नहीं रह पाएंगे। निरूपम ने कहा कि कांग्रेस में अब फीडबैक सिस्टम खत्म हो गया है।
उन्होंने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर के बारे में भी यही कहा कि उन्हें भी संयम बरतना चाहिए। निरूपम के बयान के बारे में पूछे जाने पर तिवारी ने कहा, ‘‘मैंने संजय निरूपम का ट्वीट देखा। ऐसा लगता कि वह अपनी सिफारिश के मुताबिक एक टिकट नहीं मिलने से नाराज थे। संजय निरूपम वरिष्ठ नेता हैं और उनको संयम से काम लेने की जरूरत है। षड्यंत्र वाली कहानी बताने से कुछ फायदा नहीं होने वाला है।’’