केद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने देश में अवैध अप्रवासियों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। शाह ने कहा कि वो देश में एक भी अवैध घुसपैठिया को नहीं रहने देंगे। असम से एनआरसी के मुद्दे को तेजी से तय समय में पूरा किया गया है। अमित शाह ने नॉर्थ ईस्ट काउंसिल के 68वें पूर्णसत्र को संबोधित करते हुए ये बात कही। अमित शाह नार्थईस्ट काउंसिल के चेयरमैन भी हैं। नार्थ ईस्ट के इस सत्र में पूर्वोत्तर के आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी भाग लिया।
गृहमंत्री ने कहा कि इस मुद्दे पर बहुत से लोग कई तरह के प्रश्न उठाते हैं, लेकिन उनको यह स्पष्ट रूप से समझ लेना चाहिए कि हम एक भी अवैध घुसपैठियों को देश में नहीं रहने देंगे। एनआरपी के मुद्दे पर हम लोगों से प्रतिबद्धता हैं। अमित शाह ने कहा कि एनआरसी को तय समय पर पूरा किया गया है।
केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा, ‘‘विभिन्न लोगों ने एनआरसी पर कई तरह के सवाल उठाए। मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि भारत सरकार किसी भी अवैध प्रवासी को देश में रहने की अनुमति नहीं देगी। यह हमारी प्रतिबद्धता है।’’
हाल में एनआरसी की सूची जारी होने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘इसे समयबद्ध ढंग से पूरा किया गया है।’’
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बैठक को केन्द्रीय मंत्री और एनईसी के उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने भी संबोधित किया।
एनआरसी राज्य समन्वयक कार्यालय ने 31 अगस्त को कहा था कि एनआरसी में शामिल होने के लिए 3,30,27,661 लोगों ने आवेदन दिया था। इनमें से 3,11,21,004 लोगों को शामिल किया गया है और 19,06,657 लोगों को बाहर कर दिया गया है।