नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर से गिरिराज सिंह अपने बयान की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हम लोग ऐसी तकनीक का इस्तेमाल केरंगे कि सिर्फ मादा गायों का ही जन्म होगा, जिससे ना तो आवारा पशु सड़क पर घूमेंगे और ना ही मॉब लिंचिंग होगी। जिस तरह से गिरिराज सिंह ने मॉब लिंचिंग को गाय से जोड़ है, उसकी वजह से वह विवादों में आ गए हैं। विदर्भ की गाय बड़ी छोटी-छोटी होती है, जो एक या दो लीटर गाय देती हैं। मैं आने वाले दिन में जो देश के भीतर गर्भाधान होगा, वह केवल बछिया होंगी, जिसके बाद मॉब लिंचिंग नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 तक देश में 10 करोड़ बछिया होगी। उन्होंने कहा कि जितनी बछिया होगी उतना दूध होगा और हम दूध एक्सपोर्ट करेंगे। इससे किसानों को सवा से डेढ़ लाख का फायदा होगा। विदर्भ का नौजवान सबसे छोटी वाली गाय रख ले जो दूध ना देने वाली गाय हो उसे भी रख ले। हम गाय पैदा करने की फैक्टरी लगा देंगे।