दिल्ली प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और विधायक मांगेराम गर्ग का निधन हो गया है। आज सुबह साढ़े 7:30 अंतिम सांस ली। जानकारी मिली है कि गर्ग काफी दिन से बीमार चल रहे थे। वो उत्तरी दिल्ली के एक्शन बालाजी अस्पताल में भर्ती थे। विस्तृत जानकारी का इंतजार है। बता दें कि इससे पहले शनिवार को दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन हो गया था।
बता दें कि गांधी परिवार के बेहद करीब और कांग्रेस ही नहीं बल्कि देश के बड़े नेताओं में शुमार शीला दीक्षित अब हमारे बीच में नहीं हैं, शनिवार को दिल्ली के एस्कॉर्ट अस्पताल में दोपहर 3:55 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली, शीला दीक्षित का यूं अचानक चले जाना कांग्रेस के लिए किसी कुठाराघात से कम नहीं है, अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही पार्टी के लिए ये एक अपूर्णननीय क्षति है जिसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता है, शीला दीक्षित के निधन के बाद दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका दिया गया है।
शीला दीक्षित का अंतिम संस्कार आज दिल्ली के निगम बोध घाट पर किया जाएगा इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को निजामुद्दीन स्थित आवास पर सुबह 11 बजकर 30 मिनट तक अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा इसके बाद करीब सवा 12 बजे उनके पार्थिव शरीर को कांग्रेस दफ्तर ले जाया जाएगा,जहां कांग्रेस नेता और अन्य लोग शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि देंगे, इसके बाद वहां से पार्थिव शरीर को निगमबोध घाट ले जाया जाएगा, जहां 2.30 बजे दिल्ली की पूर्व सीएम का अंतिम संस्कार होगा।