सांस थाम देने वाले पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारकर टीम इंडिया विश्व कप 2019 से बाहर हो गई। वर्षा बाधित इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 240 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में भारतीय टीम 221 रन पर ऑलआउट होते हुए 19 रन से मैच गंवा बैठी। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड विश्व कप 2019 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। यह कीवी टीम का लगातार दूसरा फाइनल होगा, इसके पहले 2015 में भी न्यूजीलैंड खिताबी मुकाबले तक पहुंचा था। अब दूसरे फाइनलिस्ट का फैसला कल इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले मैच से होगा।
आज न्यूजीलैंड के 239 रन के जवाब में टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब हुई। महज 3.1 ओवर में भारतीय टीम ने 3 विकेट खो दिए। शुरुआत में लगे झटकों का असर यह हुआ कि टीम इंडिया पूरे मैच में जूझती रही। रवींद्र जडेजा (77) और महेंद्र सिंह धोनी (50) ने अपनी शतकीय साझेदारी से उम्मीद जरूर जगाई
जी हां, यह इस प्रतियोगिता का वह थ्रो था जिसने भारत की फिर से विश्व चैंपियन बनने की उम्मीदें चकनाचूर कर दी। दरअसल जडेजा के आउट होने के बाद धोनी ने स्ट्राइक लेने का जिम्मा संभाला था और 49वें ओवर की पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर अपने इरादे जाहिर कर दिए थे। यह ओवर लॉकी फर्गुसन कर रहे थे। उस समय भारत को जीत के लिए 10 गेंदों पर 25 रन बनाने की दरकार थी। तभी फर्गुसन की गेंद को पुल करने के प्रयास में धोनी मिस टाइम कर गए। उन्होंने फिर भी तेजी से भागकर एक रन पूरा किया और दूसरे रन के लिए भी दौड़ पड़े।
लेकिन धोनी को दूसरा रन चुरान बहुत भारी पड़ा क्योंकि गेंद तब तक मार्टिन गुप्टिल के चंगुल में आ चुकी थी। उन्होंने विकेट पर रफ्तार के साथ डायरेक्ट हिट मारकर ना केवल धोनी की पारी का अंत किया बल्कि विश्व कप में भारत के अभियान का भी अंत कर दिया। आप इस थ्रो की वीडियो को यहां पर देख सकते हैं। बता दें कि धोनी ने आउट होने से पहले 72 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली।