नई दिल्ली। इंजीनियर के साथ बदसलूकी करने के मामले में महाराष्ट्र के कांग्रेस विधायक नितेश राणे ने सरेंडर कर दिया है। इंजीनियर से बदसलूकी करने का मामला दर्ज होने के बाद कांग्रेस विधायक नितेश राणे ने कंकावली थाने में सरेंडर किया। जिसके बाद पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया है। राणे के साथ दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस का कहना है कि दूसरे आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिशें दी जा रही हैं। महाराष्ट्र के गृह राज्यमंत्री दीपक केसारकर ने बताया है कि नितेश को गिरफ्तार कर लिया गया है और कल उन्हें कोर्ट में पेश किया गया है। नितेश ने गुरुवार को सिंधुदुर्ग जिले के कणकवली में मुंबई-गोवा हाईवे पर इंजीनियर प्रकाश शेडेकर के ऊपर समर्थकों से कीचड़ फिकवाया, उसके साथ बदतमीजी की और उसे पुल पर रस्सी से बांध दिया।
राणे ने इंजीनियर कोसड़क निरीक्षण के लिए बुलाया था
जानकारी के मुताबिक, कणकवली से विधायक नीतेश ने नगर पालिका के डिप्टी इंजीनियर प्रकाश शादेकर को कणकवली इलाके में सड़क निरीक्षण के लिए बुलाया था। इंजीनियर जैसे ही वहां पहुंचे राणे के समर्थकों ने उन पर कीचड़ से भरी बाल्टी उड़ेल दी। यही नहीं विरोध करने पर उनके साथ हाथापाई भी की गई।
मुंबई-गोवा हाईवे परबड़े-बड़े खड्डे होने से नाराज थे राणे
मुंबई के आसपास और कोंकण इलाके में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इसके चलते मुंबई-गोवा हाईवे पर बड़े-बड़े खड्डे और कीचड़ जमा हो गया। विधायक इसी वजह सेनाराज थे और उन्होंने इंजीनियर को निरीक्षण के लिए बुलाया था।
वहीं,इस घटना के बाद नीतेश ने कहा कि हमने इसके माध्यम से इंजीनियर को बताया कि कैसे लोग बारिश के बाद परेशान होते हैं। इस घटना से निगम कर्मचारी नाराज हैं और उन्होंने विधायक और उनके समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हड़ताल पर जाने की धमकी दी।