रविवार, मार्च 8, 2026
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
इंग्लिश
उर्दू
विज़न मुस्लिम टुडे
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
विज़न मुस्लिम टुडे
No Result
View All Result
Home देश

अंबेडकर के सपनों को 70 सालों में सिर्फ कुचला गया, हम उनके सपनों को पूरा करने की कोशिश कर रहे : सीएम केजरीवाल

मुस्लिम टुडे by मुस्लिम टुडे
मार्च 7, 2021
in देश, भारतीय, राजनीति
0 0
0
arvind kejriwal

arvind kejriwal

0
SHARES
63
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आज राष्ट्रीय शोषित परिषद् की नव निर्मित बिल्डिंग उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बाबा साहब डाॅ. अंबेडकर के सपनों को पिछले 70 सालों में सिर्फ कुचला गया और हम लोग उनके सपनों को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं।

दिल्ली सरकार एक तरफ दलित समाज के बच्चों निशुल्क शिक्षा दे रही है और दूसरी तरफ उनके लिए रोजगार का भी इंतजाम करने की कोशिश कर रही है। पिछले 70 साल से एक षणयंत्र के तहत दलितों व गरीबों को अनपढ़ रखा गया, ताकि वे गरीब के गरीब रह जाएं।

बाबा साहब डॉ. अंबेडकर ने संविधान के अंदर बराबरी का हक दिया है, लेकिन अभी तक वे सारे अधिकार नहीं मिले हैं। बाबा साहब ने कहा था कि दलित समाज को सबके साथ बराबरी और उत्थान करना है, तो उसकी चाभी केवल शिक्षा है।

हम उस चाभी को पकड़ कर सभी को निशुल्क शिक्षा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना के तहत दलित बच्चों के कोंचिंग का खर्च उठा रही है और बिना किसी गारंटी और सिक्युरिटी लिए 10 लाख रुपए तक लोन दे रही है।

यह लड़ाई बहुत लंबी है और अभी बहुत लंबा रास्ता तय करना है। सभी लोगों के साथ मिलकर हम इस रास्ते को तय करेंगे।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आज राष्ट्रीय शोषित परिषद के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने भवन के उद्घाटन के लिए आमंत्रित करने के लिए राष्ट्रीय शोषित परिषद और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष जय भगवान धन्यवाद दिया।

ये भी पढ़ें : क्या पत्रकार ही पत्रकार के दुश्मन बन गए?

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शोषित परिषद पिछले 40 सालों से देशभर में शोषित समाज, दलित समाज के लिए देश के कोने कोने में जाकर उनकी आवाज बनी है और उनके लिए काम कर रही है। उन्होंने अभी तक जो कुछ भी किए, उसके लिए बधाई देता हैं, लेकिन संघर्ष बहुत लंबा है और यह संघर्ष चलता रहेगा।

मैं उम्मीद करता हूं कि यह भवन एक दिन पूरे देश के दलित समाज के संघर्ष का मुख्यालय बनेगा। जिस उम्मीद के साथ यह बनाया गया, वह सारी उम्मीदें और आशाएं पूरी करेगा।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि मेरा जय भगवान के साथ तो बहुत पुराना संबंध है। जब वो पूर्व पीएम बीपी सिंह से मिलने जाया करते थे, तब जय भगवान से भी अलग से मिला करते थे और ये हमें गाइड किया करते थे।

तब मैं दिल्ली में सुंदर नगरी की झुग्गियों के अंदर एनजीओ के माध्यम से काम किया करता था। ये पूर्व प्रधानमंत्री के साथ थे, लेकिन कभी भी इनके मन में अहंकार नहीं था।

उन दिनों में हमें कोई नहीं जानता था। लेकिन जय भगवान जितने प्यार और स्वभाव के साथ मिलते थे, उसी से उनके व्यक्तित्व और बड़प्पन का पता चलता है।

सीएम केजरीवाल ने कहा, जय भगवान जी ने कहा कि दलित समाज का पूरा परिवार आपके साथ है, इसके लिए मैं बहुत खुद को बहुत भाग्यशाली समझता हूं कि जिस तरह से दलित समाज ने आम आदमी पार्टी को अपनाया है।

ADVERTISEMENT

आम आदमी पार्टी कोई अलग नहीं है। आम आदमी पार्टी आपकी पार्टी है, दलितों की पार्टी है, दबे-कुचलों की की पार्टी है, गरीबों की पार्टी है, जिसका कोई नहीं है उसकी आम आदमी पार्टी है और यह सिर्फ कहने के लिए नहीं है।

अक्सर देखा गया कि 70 साल के अंदर दूसरी पार्टियों ने वोट मांगने के समय आपके पास आते हैं और जीतने के बाद बड़े-बड़े पूंजीपतियों के लिए काम करते हैं। 5 साल उनकी गोद में बैठे रहेंगे और वोट के समय आपके पास आएंगे। लेकिन हमने ऐसा नहीं किया। हमने 5 साल आप के लिए ही काम किया।

पहले बाहर संघर्ष करते थे और अब अंदर भी संघर्ष कर रहे हैं। जैसा कि जय भगवान जी ने कहा कि थोड़ा सा प्यार आप हमें भी दो, तो मैं कहना चाहता हूं कि काश! मैं अपना दिल चीर कर आपके सामने रख सकता। हमारे प्यार मे कोई कमी नहीं है।

उन्होंने कहा कि यह समस्या 70 साल की है। जैसा कि राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि यह 70 साल की समस्या नहीं, बल्कि यह 3 हजार साल की समस्या है। जिसको बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर ने संविधान के अंदर बराबरी का हक देने की कोशिश की।

ये भी पढ़ें : लेख : गोदी मीडिया समाज के मूल स्वभाव, लोकतंत्र के मूल्यों की ह’त्या कर रहा है : रवीश कुमार

उन्होंने संविधान में लिख तो दिया, लेकिन अभी तक मिला नहीं है। पहले जब हमने सरकार में नहीं थे और सुंदन नगरी और नंद नगरी की झुग्गियों के अंदर काम काम किया करते थे, तब हम सरकार के पास जाते थे और उनसे काम करने की मांग करते थे। लेकिन सरकार कुछ नहीं करती थी।

तब हमें लगता यह लगता था कि सरकार की नियत खराब है और दूसरा यह लगता था कि बड़ा मुश्किल होता होगा, जो ये 70 साल से नहीं कर पाए। ये 70 साल से स्कूल ठीक नहीं कर पाए, अस्पताल नहीं ठीक कर पाए और पानी-बिजली नहीं ठीक कर पाए, तो बड़ा मुश्किल होता होगा।

अब जब हम सरकार में आकर पिछले 5 साल में कर दिया तो हमें लगता है कि इनकी तो नियत ही खराब थी। यह हो तो सकता था। पिछले 70 साल बिल्कुल षणयंत्र के तहत जानबूझकर गरीबों को अनपढ़ रखा गया।

इस देश को गरीब रखा गया, यह षड्यंत्र था। मेरे पिताजी चीफ इंजीनियर के पद से रिटायर हुए, वे सरकारी स्कूल में पढ़े थे। आज टाॅप के जितने आईएएस और आईपीएस अफसर मिलेंगे, वे सारे सरकारी स्कूलों से पढ़े हुए मिलेंगे। एक समय ऐसा था, जब इस देश में सरकारी स्कूल हुआ करते हैं।

सारे नेता, सारे अधिकारी, सारे उद्योगपति सरकारी स्कूलों से निकलते थे। जानबूझ कर धीरे-धीरे करके सारे सरकारी स्कूलों को बंद करते जा रहे हैं और उनका भट्ठा बैठाते जा रहे हैं। अब दूसरे राज्यों में सरकारी स्कूलों की बिल्डिंग तक नहीं बची है। पांच साल पहले तक दिल्ली में भी यही हालत थे।

जानबूझ कर सरकारी स्कूलों को खराब किया गया और प्राइवेट स्कूलों को बढ़ाते गए। ताकि गरीब तबका गरीब का गरीब रह जाए। गरीब का बच्चा गरीब रह जाए, दलित का बच्चा दलित रह जाए और अमीरों के बच्चे अमीर बनते जाएं। यह केवल एक सामाजिक नहीं, बल्कि इसके अंदर आर्थिक और राजनीतिक एजेंडा भी है।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि यह नहीं कहूंगा कि मैंने पांच साल में बहुत बड़ी क्रांति कर दी। 5 साल कुछ नहीं होता है। 70 साल में इन्होंने जो कबाड़ा कर रखा था, वह 5 साल में नहीं हो सकता है। लेकिन पिछले पांच साल के अंदर दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति आई है।

बाबा साहब अंबेडकर की पूरी जिंदगी से काफी प्रेरणा मिलती है। वे इतने गरीब परिवार से आते हैं। इसके बावजूद उन्होंने डबल डॉक्टरेट की। उन्होंने दो पीएचडी की और वह भी विदेशों से की। मैं चुनौती देता हूं कि आज की तारीख में विदेश से कोई एक भी पीएचडी कर के दिखा दे।

विदेश से क्या, कोई अपने देश से ही पीएचडी करके दिखा दे। उन्होंने यह पीएचडी स्काॅलरशिल लेकर की। उन्होंने अपनी जिंदगी में पूरे समाज के लिए बार-बार एक ही बात कही कि अगर अपने को सबके साथ बराबरी करनी है और समाज का उत्थान करना है, तो उसकी चाबी एक ही है शिक्षा।

बाबा साहब की उस चाभी को हम लोगों ने पकड़ लिया है। आज हम पूरे दिल से मानते हैं कि दलित समाज को इस देश में आगे बढ़ाना है, उसे तरक्की करानी है और अगर गरीब तबके के दबे कुचले व्यक्ति को तरक्की का अधिकार देना है, तो उसका एक ही तरीका शिक्षा है।

Previous Post

एमसीडी की ऑडिट रिपोर्ट से हुआ भाजपा के फ्लाईओवर घोटाले का खुलासा

Next Post

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को सयुंक्त किसान मोर्चा ने महिला किसान दिवस के रूप में मना का फैसला किया

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024

Our channel

https://www.youtube.com/watch?v=QnB3waJ7Awg
  • Trending
  • Comments
  • Latest
50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

अगस्त 15, 2018
बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

सितम्बर 11, 2019
सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

मार्च 2, 2021
इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

दिसम्बर 14, 2021
मोदी सरकार अपने चहेते उद्यगपतियों के लिए एक लाख करोड़ बैंकों में डाल रही है!

आज़ादी के बाद से अयोध्या का इतिहास झूठ से रचा गया है: रवीश कुमार

528
महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

13
ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

11
काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

10
जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 17, 2024
Currently Playing

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

Uncategorized
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

टैग्स

#aamAadmiParty (21) #AamAdmiParty (28) #AAP (39) #adeshGupta (15) #BjpDelhi (38) #BJP Government (127) #BOLLYWOOD (40) #Congress (123) #Covid19 (14) #delhi (203) #delhinews (17) #JamiaMilliaIslamia (19) #KEJRIVAL (16) #kisan andolan (18) #Maharashtra (42) #modi (62) #mumbai (21) #newstoday (33) #PM Modi (115) #PriyankaGandhivadra #CongressParty #RahulGandhi (25) #Rahul Gandhi (39) #yogi (13) AMERICA (14) Amit Shah (18) ARVIND KEJRIVAL (41) Bihar (46) BJP (165) coronavirus (156) Hindi News (447) India (418) Kejriwal (20) Politics (47) Ravish Kumar (15) RSS (26) Supreme Court (16) Uttar Pradesh (55) Yogi Adityanath (47) Yogi Govt (16) अखिलेश यादव (20) अमित शाह (13) उत्तर प्रदेश (95) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (15) बीजेपी (19) भाजपा (23) राहुल गांधी (17)

हमारे बारे में

विजन मुस्लिम आज वर्तमान में एक राजनीतिक पत्रिका और एम टी मीडिया वेंचर्स के एक पोर्टल, वैश्विक समाचार और हमारे अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू प्रकाशनों में मौजूदा मामलों के साथ काम कर रहा है।

श्रेणियां

  • Uncategorized (125)
  • अन्य विषय (70)
  • अर्थव्यवस्था (53)
  • इतिहास (13)
  • खेल (531)
  • देश (4,002)
  • प्रौद्योगिकी (17)
  • फैक्ट चेक (2)
  • भारतीय (3,704)
  • भारतीय मुस्लिम (189)
  • मनोरंजन (247)
  • मुद्दे (182)
  • मुस्लिम दुनिया (142)
  • राजनीति (4,111)
  • विदेश (321)
  • वीडियो (4)
  • शिक्षा (44)
  • संपादकीय (84)
  • संस्कृति (9)
  • साक्षात्कार (12)
  • सिनेमा (67)
  • स्तंभ (174)
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति

© 2021 Muslim Today

No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा

© 2021 Muslim Today

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist