नाइजीरिया में इमारत गिरने से 36 लोगों की मौत
ADVERTISEMENT
लागोस, 4 नवंबर| नाइजीरिया के लागोस शहर में एक इमारत गिरने की घटना सामने आई है।
मिली जानकारी के अनुसार नाइजीरिया के आर्थिक केंद्र लागोस में गुरुवार को 21 मंजिला इमारत गिरने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है और काफ़ी लोग ज़ख्मी भी हुए हैं।
लागोस राज्य में राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (एनईएमए) के संयोजक इब्राहिम फ़्रीन लोवे ने जानकारी देते हुए कहा कि बुधवार और गुरुवार सुबह के बीच लागोस के अकोई इलाके में निर्माणाधीन 21 मंजिला इमारत के मलबे से 10 से अधिक शव निकाले गए। और अब तक ये संख्या बढ़ कर 36 हो गई है।इस हादसे में सभी मिला कर 36 लोगों की जान जा चुकी है और बड़ी संख्या में लोग ज़ख़्मी भी हुए हैं।