शुक्रवार, मार्च 6, 2026
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
इंग्लिश
उर्दू
विज़न मुस्लिम टुडे
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
विज़न मुस्लिम टुडे
No Result
View All Result
Home अन्य विषय

25 दिन के अंतर पर UPPSC के 8 पेपरों की तैयारी कैसे कर पाएंगे छात्र : रवीश कुमार

मुस्लिम टुडे by मुस्लिम टुडे
जून 6, 2018
in अन्य विषय, भारतीय, मुद्दे, शिक्षा
0 0
0
25 दिन के अंतर पर UPPSC के 8 पेपरों  की तैयारी कैसे कर पाएंगे छात्र : रवीश कुमार
0
SHARES
14
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

आदरणीय योगी जी UPPSC के इन छात्रों को बुलाकर बात कर लीजिए,

उत्तर प्रदेश के परेशान परीक्षार्थियों के लगातार त्राहिमाम संदेश आए जा रहे हैं। सरसरी तौर पर देख कर लग रहा है कि छात्रों की बातों में दम है। यूपी लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा 18 जून से 7 जुलाई के बीच होगी। पहले कहा गया था कि जुलाई में होगी। जून में कर देने से छात्र मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और अन्य राज्यों की लोक सेवा आयोगों की परीक्षा नहीं दे पाएंगे। दौड़ते भागते रहेंगे तो पढ़ेंगे कब।

छात्रों का कहना है कि 25 दिन के अंतर पर 8 पेपर की तैयारी कोई कैसे कर पाएगा। जबकि यह आयोग ख़ुद कोई भी परीक्षा तीन साल से पहले पूरी नहीं करा पाता है। सितंबर 2017 में प्रीलिम्स की परीक्षा हुई थी जिसका रिजल्ट जनवरी में आया है। मेन्स की परीक्षा की तारीख 4 मई को होनी थी। फिर किन्हीं कारणों से रद्द हो गई। प्रीलिम्स के प्रश्नों को लेकर कुछ छात्र कोर्ट चले गए। हाईकोर्ट सुप्रीम कोर्ट होता रहा। हाईकोर्ट ने कहा कि प्रश्न पत्रों में जो गड़बड़ी है, उसकी जांच करके दोबारा से रिजल्ट निकले। मगर ऐसा नहीं हुआ। एक छात्रा ने बताया कि लोक सेवा आयोग 2016 की मेन्स परीक्षा भी इसी तरह करा ली गई जिसका आज तक रिज़ल्ट नहीं निकला है। अगर ये बात सही है तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कुछ तो एक्शन लेना चाहिए।

क्या तमाशा है। नेताओं को भी समझना चाहिए कि इन आयोगों की काहिली के कारण नुकसान उन्हें उठाना पड़ता है। छात्रों का तो नुकसान होता ही है। फिलहाल योगी जी छात्रों की इस समस्या की समीक्षा करें और रास्ता निकालें।

छात्रों की इस बात में दम है कि वे दूसरे राज्यों के आयोगों की परीक्षा की भी तैयारी कर रहे थे जिनकी तारीख पहले आ चुकी थी। अगर इतनी अकल नहीं है आयोग में तो क्या कहा जा सकता है।

आयोगों ने नौजवानों की ज़िंदगी बर्बाद कर दी है। शायद ही किसी राज्य में परीक्षा का कैलेंडर होगा। परीक्षा भी इस तरह से आयोजित होती है कि कोई न कोई विवाद हो जाता है। कई राज्यों के आयोगों की हरकत देखकर लगता है कि इनका कोई पैटर्न है। प्रश्न पत्रों में गड़बड़ी डाल दो ताकि विवाद हो, कोई कोर्ट चला जाए और फिर परीक्षा होने के नाम पर होती ही रहे। इन काम नौकरी देना नहीं बल्कि नौकरी देने के नाम पर नौजवानों को तैयारी में व्यस्त रखना है।

यूपी के नौजवान ट्विटर पर मुख्यमंत्री से लेकर सांसदों तक के ट्विट कर रहे हैं। अपील कर रहे हैं। मैं लंबी छुट्टी पर हूं। इतनी रात को जग कर लिख रहा हूं ताकि इन बच्चों को मायूस नहीं होना पड़े। एक नौजवान तो इतना बेचैन है कि कह रहे हैं कि 2 दिन के लिए छुट्टी से आ जाइये और प्राइम टाइम में चला दीजिए ताकि समस्या का समाधान हो जाए। भरोसा रखिए, अब लिख दिया है तो योगी जी कुछ कर देंगे। उनको पता है कि कहीं छुट्टी से वापस आ गया तो….बिना बात का…दिन रात यही करेगा और सबके सर में दर्द हो जाएगा!

ADVERTISEMENT

वैसे नौजवानों बात इस परीक्षा की नही है, मुमकिन इस परीक्षा के मामले में समाधान हो जाए, जाकर देखिए कैसे 12460 शिक्षकों की नियुक्ति का भरोसा देकर योगी जी ने 4000 को ही नियुक्ति पत्र दिया और बाकी 8 हज़ार शिक्षक फिर से सड़क पर आंदोलन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ही अपना वादा पूरा नहीं कर पा रहे हैं। ये हालत हो गई है।

सत्ता ने आपकी जवानी बर्बाद कर दी है। आए दिन शिक्षा मित्रों के मरने की ख़बर आती रहती है। उनकी हालत ख़राब है। कुछ नहीं हुआ इनका भी। वे भी कितना आंदोलन करेंगे मगर कर रहे हैं लेकिन व्यवस्था पर कोई असर नहीं। दिन भर गन्ना जिन्ना गन्ना जिन्ना गन्ना जिन्ना गन्ना जिन्ना गन्ना जिन्ना गन्ना जिन्ना गन्ना जिन्ना हो रहा है।

इन नेताओं और अफसरों ने दो तरह से आपकी जवानी का इंतज़ाम कर दिया है। गांव कस्बों से लेकर लखनऊ और इलाहाबाद तक के कालेजो को रद्दी बनाकर आपके भविष्य को कूड़ेदान में डाल दिया गया है और दूसरा, कोई अपनी मेहनत, कोचिंग से कालेज के कूड़ेदान से निकल भी गया तो आयोगों के बनाए पीकदान में डूबने से नहीं बच सकता। कोई मुझे कई दिनों से लिख रहा है कि इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में रिश्तेदारों को भर दिया गया है। आप नौजवानों को धार्मिक उन्माद के लिए घरों से निकालने की तैयारी हो रही है, बेहतर है आप स्कूल कालेज और नौकरी के लिए पहले ही निकल आइये। वर्ना ये नेता आपको कलक्टर नहीं, दंगाई बनाने के प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।

रवीश कुमार की फेसबुक वॉल से

Tags: UPPSCरवीश कुमार
Previous Post

संपर्क फ़ॉर समर्थन’ के लिए इन मशहूर हस्तियों से मिलेंगे अमित शाह

Next Post

राहुल गाँधी पहुंचें मंदसौर, पुलिस गोली बारी में मरने वालों के परिजनों से मिले

Next Post
राहुल गाँधी पहुंचें मंदसौर, पुलिस गोली बारी में मरने वालों के परिजनों से मिले

राहुल गाँधी पहुंचें मंदसौर, पुलिस गोली बारी में मरने वालों के परिजनों से मिले

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024

Our channel

https://www.youtube.com/watch?v=QnB3waJ7Awg
  • Trending
  • Comments
  • Latest
50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

अगस्त 15, 2018
बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

सितम्बर 11, 2019
सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

मार्च 2, 2021
इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

दिसम्बर 14, 2021
मोदी सरकार अपने चहेते उद्यगपतियों के लिए एक लाख करोड़ बैंकों में डाल रही है!

आज़ादी के बाद से अयोध्या का इतिहास झूठ से रचा गया है: रवीश कुमार

528
महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

13
ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

11
काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

10
जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 17, 2024
Currently Playing

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

Uncategorized
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

टैग्स

#aamAadmiParty (21) #AamAdmiParty (28) #AAP (39) #adeshGupta (15) #BjpDelhi (38) #BJP Government (127) #BOLLYWOOD (40) #Congress (123) #Covid19 (14) #delhi (203) #delhinews (17) #JamiaMilliaIslamia (19) #KEJRIVAL (16) #kisan andolan (18) #Maharashtra (42) #modi (62) #mumbai (21) #newstoday (33) #PM Modi (115) #PriyankaGandhivadra #CongressParty #RahulGandhi (25) #Rahul Gandhi (39) #yogi (13) AMERICA (14) Amit Shah (18) ARVIND KEJRIVAL (41) Bihar (46) BJP (165) coronavirus (156) Hindi News (447) India (418) Kejriwal (20) Politics (47) Ravish Kumar (15) RSS (26) Supreme Court (16) Uttar Pradesh (55) Yogi Adityanath (47) Yogi Govt (16) अखिलेश यादव (20) अमित शाह (13) उत्तर प्रदेश (95) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (15) बीजेपी (19) भाजपा (23) राहुल गांधी (17)

हमारे बारे में

विजन मुस्लिम आज वर्तमान में एक राजनीतिक पत्रिका और एम टी मीडिया वेंचर्स के एक पोर्टल, वैश्विक समाचार और हमारे अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू प्रकाशनों में मौजूदा मामलों के साथ काम कर रहा है।

श्रेणियां

  • Uncategorized (125)
  • अन्य विषय (70)
  • अर्थव्यवस्था (53)
  • इतिहास (13)
  • खेल (531)
  • देश (4,002)
  • प्रौद्योगिकी (17)
  • फैक्ट चेक (2)
  • भारतीय (3,704)
  • भारतीय मुस्लिम (189)
  • मनोरंजन (247)
  • मुद्दे (182)
  • मुस्लिम दुनिया (142)
  • राजनीति (4,111)
  • विदेश (321)
  • वीडियो (4)
  • शिक्षा (44)
  • संपादकीय (84)
  • संस्कृति (9)
  • साक्षात्कार (12)
  • सिनेमा (67)
  • स्तंभ (174)
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति

© 2021 Muslim Today

No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा

© 2021 Muslim Today

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist