नई दिल्ली। पिछले कई दिनों से युवाओं में पबजी का खूब क्रेज देखने को मिल रहा है। लेकिन ये ऑनलाइन गेम रोजाना और भी खतरनाक होता जा रहा है। इसको लेकर मध्यप्रदेश के नीमच में कुछ ऐसा ही हैरान करने वाली घटना सामने आई। यहां एक 16 साल के लड़के को पबजी खेलते खेलते हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौत हो गई। 12वीं में पढ़ने वाला फुरकान कुरैशी नाम का लड़का लगातार 6 घंटे से पबजी खेल रहा था।
फुरकान पूरे 6 घंटे से लगातार पबजी खेलने में व्यस्त था तभी एकदम जोर से चिल्लाया- ब्लास्ट कर…ब्लास्ट कर..। इसके बाद वह बेहोश हो गया। उसे हार्ट अटैक पड़ा था। आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया तो वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टर ने बताया कि काफी देर तक खेलने और उससे उत्तेजना में दिल की धड़कनें तेज होने से उसे हार्ट अटैक आ गया था।
अपना किशोर बेटा खो चुके फुकरान के पिता ने कहा कि ‘हम कुछ दिन पहले ही एक रिश्तेदार की शादी के सिलसिले में नीमच आए हुए हैं। शादी की तैयारियों में काफी व्यस्थ थे। मैंने उसे कई बार मना किया था, लेकिन वह मानता नहीं था और लगातार कई घंटे तक पबजी खेलता रहता था। जिस वक्त वो गेम खेल रहा था, उस वक्त कमरे में फुरकान की 2 साल छोटी बहन फिजा मौजूद थी।’
फुकरान की बहन ने बताया कि खेलते खेलते उसा भाई जोर जोर से चिल्लाने लगा ‘ब्लास्ट कर.. ब्लास्ट कर, यार अयान तूने मुझे हरवा दिया और मरवा दिया। अब मैं तेरे साथ नहीं खेलूंगा।’ इसके बाद फुकरान झटके से नीचे गिर गया। इसके बाद अस्पताल ले जाने पर वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।