आज बीजेपी का 38 वा स्थापना दिवस हैं। इस मौके पर मुंबई में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मुंबई में करीब तीन लाख कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए 38 साल पहले अटल जी ने मुंबई में बीजेपी की स्थापना की थी, तब उन्होंने कहा था कि अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा. आज पूरे देश में कमल खिला हुआ है।
शाह ने कहा कि भाजपा के स्थापना दिवस पर मैं पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों को बधाई देना चाहता हूं। भारत के लोकतंत्र के इतिहास में सबसे ज्यादा कार्यकर्ताओं का बलिदान बीजेपी ने दिया है, मैं उनसभी बलिदानी कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि देता हूं। इस दौरान शाह ने कार्यकर्ताओं को ‘मिशन 2019’ का मंत्र दिया और विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा।
शाह ने अपने भाषण में कार्यकर्ताओं को पार्टी का असली मालिक बताया। हमारी पार्टी 10 सदस्यों से शुरू हुई और आज हमारे 11 करोड़ से ज़्यादा सदस्य हैं, आज देश में हमारी पूर्ण बहुमत की सरकार है। इसके साथ उन्होंने कहा की बीजेपी का गोल्डन पीरियड तब आएगा, जब पश्चिम बंगाल, ओडिशा और 2019 लोकसभा चुनावों में बीजेपी जीतेगी। हमारे पूर्वज कहते थे कि हम राजनीति में सत्ता के उपभोग के लिए नहीं इसको साधन बनाने के लिए आये हैं। उसी रास्ते पर आज नरेन्द्र मोदी सरकार चल रही है।
शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अभी भी राहुल जी, शरद पवार के साथ बैठते हैं। राहुल मोदी सरकार से साढ़े चार साल का हिसाब मांगते हैं लेकिन खुद की चार पीढ़ियों का हिसाब नहीं देते हैं। राहुल गांधी और शरद पवार SC/ST एक्ट पर झूठी अफवाह फैला रहे हैं।