PM नरेंद्र मोदी गुरुवार को गुजरात दौरे पर पहुंचे। उनकी तरफ से वहां पर एक और एयरपोर्ट की सौंगात दी गई। उस कार्यक्रम में पीएम मोदी की तरफ से जनता को संबोधित भी किया गया। उस समय उनकी तरफ से एक बार फिर विपक्षी एकता वाली कवायद पर जोरदार हमला किया गया। जोर देकर कहा गया कि यूपीए के कारनामे छिपाने के लिए INDIA नाम रख दिया गया।
पीएम मोदी ने कहा कि इन लोगों में अहंकार कूट-कूट कर भरा है। एक बार इन्होंने नारा दिया था इंडिया इज इंदिरा, इंदिरा इज इंडिया। तब देश की जनता ने इनका हिसाब चुकता किया था, इन्हें उखाड़ फेंका था। अब फिर इन लोगों ने वही पाप दोहराया है। ये कह रहे हैं UPA इज इंडिया, इंडिया इज UPA, इनका जनता फिर से वही हाल करेगी जो पहले किया था।
पीएम मोदी ने ‘इंडिया’ गठबंधन की तुलना इस्ट इंडिया कंपनी से करते हुए कहा कहा- अगर, उन्हें इंडिया की चिंता होती तो विदेश जाकर भारत की निंदा करते क्या। अगर, इन्हें इंडिया की चिंता होती तो क्या ये सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते। अगर, इन्हें इंडिया की चिंता होती तो क्या ये गलवां में सैनिकों की शहादत पर सवाल पूछते।
इसके साथ पीएम मोदी ने अपनी सरकार उपलब्धियां भी बताईं। पीएम मोदी ने कहा कि गरीबों के पक्के घर हों या कम खर्च में इलाज की सुविधा, बीते 9 वर्षों में हमने आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई हैं। आज भारतीय टैलेंट की इज्जत हर देश, हर सेक्टर में लगातार बढ़ रही है। इसलिए पिछले नौ वर्षों में सरकार का बहुत बड़ा फोकस स्कील डेवलपमेंट पर रहा है।
पीएम मोदी ने कहा- राजस्थान के विकास के लिए केंद्र सरकार लगातार पैसे भेज रही है। जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, 10 साल में राजस्थान को टैक्स की हिस्सेदारी के रूप में 1 लाख करोड़ ही दिए गए थे। बीते 9 साल में भाजपा सरकार ने टैक्स हिस्सेदारी के रूप में राजस्थान को 4 लाख करोड़ से ज्यादा दिए हैं। जब केंद्र में 10 साल कांग्रेस की सरकार थी तब राजस्थान को सेंट्रल ग्रांट के रूप में भी करीब 50,000 करोड़ ही दिए गए थे, हमारी सरकार ने 9 साल में सेंट्रल ग्रांट के तौर पर राजस्थान को 1.5 लाख करोड़ से ज्यादा दिए हैं।