रूस और यूक्रेन के बीच लगातार खींचतान जारी है। इसी बीच यूक्रेनी अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि रूसी मिसाइल के हमलों में दक्षिणी यूक्रेन के जेपोरिजिया सिटी में एक बच्चे सहित कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूसी मिसाइल हमले में जैपोरिजिया के 17 लोग मारे गए हैं और 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि जैपोरिजिया की एक बहुमंजिला इमारत पर रूस की दस मिसाइलें गिरीं। रूसी मिसाइल हमले को क्रीमिया के एक पुल पर हुए बम धमाके से जोड़कर देखा जा रहा है।
जिस पुल पर हमला हुआ है, वो रूस की जीत की निशानी के तौर पर जानी जाती थी। दरअसल रूस ने क्रीमिया पर 2014 में कब्जा कर लिया था। क्रीमिया भी पहले यूक्रेन का ही हिस्सा था। इसी कब्जे के बाद पुतिन ने यह ब्रिज बनवाया था। यह ब्रिज रूस की शान भी कहा जाता था। यह ब्रिज यूरोप का सबसे लंबा पुल था।
धमाके के बाद यूक्रेन ने बयान जारी करते हुए कहा कि ‘अभी तो यह सिर्फ शुरुआत है।’ अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन भी खुलकर इस पुल को यूक्रेनी बलों के लिए एक अहम टारगेट बता चुका है।