36 अभियुक्त नामजद, 12 अज्ञात, मौत से लड़ रही, मासूम किशोरी
गाजियाबाद। कस्बा मुरादनगर कि अजीजाबाद कॉलोनी में शनिवार शाम मूंछों की लड़ाई को लेकर दो पक्षों ने एक दूसरे पर धड़ाधड़ गोलियां चला दी और बाद में जबरदस्त पथराव भी करने से नहीं चूके। मौके पर मौजूद कॉलोनी वासियों के मुताबिक दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर दर्जनों गोलियां बरसाई और देर तक जबरदस्त पथराव भी किया। जिसमें से एक गोली बारह वर्षीय मासूम मनतशा पुत्री फुरकान निवासी उपरोक्त के सर में लग गई। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक रणवीर सिंह सहित क्षेत्रीय अधिकारी सदर वहा पहुंच गए और उन्होंने मौके से छह लोगों को हिरासत में ले लिया। बता दे कि गनीमत यह रही कि गोली किशोरी के सर में लगती हुई निकल गई। जिसके बाद किशोरी को यशोदा अस्पताल गाजियाबाद में भर्ती कराया गया, जहा उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। गौरतलब है कि उपरोक्त घटना से 2 दिन पहले भी इसी तरह की एक घटना और हुई थी। जिसमें पुलिस सात अभियुक्तों को जेल भेज चुकी है। परंतु अभी तक भी यह है, स्पष्ट नहीं हुआ है कि विवाद किस बात को लेकर है। स्थानीय लोगों के अनुसार यहा दो खानदानों के बीच खूनी संघर्ष चल रहा है और इस बार इसकी कीमत मासूम किशोरी को चुकानी पड़ रही है। प्रभारी निरीक्षक रणवीर सिंह यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनो पक्ष सोनू, कल्लू, साजिद, असलम से पुलिस को तमंचा, कारतूस, खोके बरामद हुए है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए छह लोगो में से दो को छोड़ दिया है। पुलिस का कहना है कि वह दोनो लोग पूछताछ में निर्दोष पाए गए हैं। पुलिस ने चारों अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और उन्हें जेल भेज दिया है। इसके अलावा पुलिस ने छत्तीस लोगों के विरुद्ध नाम दर्ज अभियोग पंजीकृत किया है और 12 लोगों को इस कार्रवाई में अज्ञात में पंजीकृत किया है। पुलिस अब फरार अभियुक्तों की तलाश कर रहा है।