अपने बयानों के चलते अक्सर चर्चा में रहने वाले असम CM हिमंता बिस्वा सरमा एक बार फिर कांग्रेस पर हमला बोला। सरमा ने कांग्रेस को आज की नई मुगल बताया। साथ ही कहा कि मुगलों ने देश को दुर्बल किया था, वही काम आज कांग्रेस कर रही है। अगर कहीं राम मंदिर बनता है तो उन्हें आपत्ति होती है।
उन्होंने कहा कि हमारे देश में बहुत सारे लोग हैं जो कि बहुत गर्व से बोलते हैं कि मैं मुसलमान हूं। बहुत से लोग लोग गर्व से खुद को इसाई बोलते हैं। इस बात से मुझे कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन हमें ऐसा भी व्यक्ति चाहिए जो गर्व से कह सके हैं वो हिंदू है।
सरमा ने कहा- औरंगजेब ने भारत और इसकी सनातनी संस्कृति को बहुत नुकसान पहुंचाया, उसने बहुत से लोगों को जबरन इस्लाम कबूल करवाया मगर वो हमारी सनातनी संस्कृति को समाप्त नहीं कर सका। शिवाजी महाराज ने जन्म लिया और उन्होंने दिखाया कि भारत माता उनके जैसा पुत्र पैदा कर सकती है जो औरंगजेब को चुनौती दे सकता है।
उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत और उत्तर पूर्व कभी भी औरंगत्रेब के शासन में नहीं थे लेकिन कम्युनिस्ट इतिहासकार यह दिखाने की कोशिश करते हैं कि पूरा भारत औरंगजेब के नियंत्रण में था। आज हमें एक नया इतिहास लिखने की जरुरत है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे नये भारत के निर्माण के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज और स्वामी विवेकानंद के सपने को पूरा करने के लिए मोदी को सशक्त बनाएं।
बांग्लादेशियों पर हमला बोलते हुए कहा कि ये लोग असम में आकर हमारी सभ्यता और संस्कृति को खतरा पैदा करते हैं। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कर्नाटक के बेलगावी में गुरुवार को भाजपा की विजय संकल्प यात्रा को संबोधित किया।